बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मोदी से नहीं मनमोहन को अपनों से भी रहना होगा सावधान

टीम डिजिटल

आज मनमोहन सिंह का 81वां जन्मदिन है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में जन्मदिन मनाने का उनके लिए शायद यह आखिरी मौका है। ऐसा इसलिए नहीं कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं या मोदी इस बार कांग्रेस को टक्कर दे रहे हैं।

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा का कहना है कि, असल में इनके सितारे ही इन दिनों अनुकूल नहीं चल रहे हैं। सितारों की प्रतिकूल स्थिति के कारण ही मनमोहन सिंह को कोयला घटाले मामले में विपक्ष ने घेरा हुआ है और मनमोहन सिंह राजनीति की बिसात पर हारे हुए खिलाड़ी की तरह दरकिनार होते जा रहे हैं।

मनमोहन सिंह की कुण्डली देखने से ज्ञात होता है कि इन दिनों मनमोहन सिंह शनि की ढैय्या के प्रभाव में हैं। और दूसरी ओर राहु में चन्द्रमा की दशा जुलाई महीने से शुरू हो गई। राहु और चन्द्रमा की दशा ज्योतिषशास्त्र में अनुकूल नहीं मानी जाती है। दोनों एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं।

सबसे बड़ी बात यह कि दोनों ही ग्रह कुण्डली में मजबूत स्थिति में हैं जिससे इनके बीच आपसी टकाराव हो रहा है जिसका नुकसान मनमोहन सिंह को उठाना पड़ रहा है। इन दिनों मनमोहन सिंह मानसिक उलझन में रहेंगे।

विरोधी और विपक्षियों का दबाव बना रहेगा, अपनों से भी इन्हें सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल नहीं है। अचानक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने की आशंका प्रबल है। हड्डियों और पैरों में तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन

Recommended

लकी राशियां: 17 अक्तूबर से इन राशि के लोगों को मिलेंगी खुशियां, सफलता-सम्मान के बनेंगे योग

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed