बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जीवन में चल रही है परेशानी तो पति पत्नी इस पलंग पर सोएं

अमर उजाला, दिल्ली

जीवन में परेशानी की कई वजहें हो सकती हैं। आप लाख प्रयास कर रहे हों लेकिन करियर में सफलता नहीं मिल पा रही हो। पति-पत्नी के बीच तनाव रहता हो। ऊपरी तौर पर इसके कुछ भी कारण हो सकते हैं लेकिन ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से  इनकी एक वजह आपकी कुण्डली में मौजूद ग्रहों की स्थिति हो सकती है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के समान ही राहु केतु भी अशुभ फलदायी ग्रह हैं। लाल किताब में बताया है कि जिनकी कुण्डली में केतु की स्थिति ठीक नहीं होती है या जो लोग कालसर्प दोष से पीड़ित हों उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का समाना करना पड़ता है।

केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को चाहिए कि, कभी भी खुद के पैसे से खरीदे पलंग पर नहीं सोएं। केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए ससुराल से प्राप्त पलंग का प्रयोग करना चाहिए। अगर खुद के पैसे से पलंग खरीदना चाहते हैं तो थोड़े से पैसे ससुराल से भी आशीर्वाद स्वरुप प्राप्त कर लें।

केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के अन्य उपाय

लाल किताब के अनुसार काला सफेद कुत्ता केतु का प्रतिनिधि होता है। जिनकी कुण्डली में केतु प्रतिकूल हो उन्हें अपने घर में काला सफेद कुत्ता पालना चाहिए। अगर ऐसा कुत्ता पाल नहीं सकते तो किसी कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाएं।

काला सफेद कंबल किसी जरुरतमंद को दान करने से भी केतु का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, सिंह और मकर के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed