किसी कारण से जिन योनाओं को बीते वर्ष पूरा नहीं कर पाए थे उसे इस साल पूरा कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रयास करने से भाग्य का साथ मिलता रहेगा। अल्प श्रम से ही अटके कार्य बनेंगे। मनोबल ऊंचा होगा।
विरोधियों का पक्ष इस साल कमज़ोर रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्घि होगी। आर्थिक मामलों में भी यह वर्ष सुखद है। आय में वृद्घि होगी। धन-संपत्ति में इजाफा होगा।
कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। प्रमोशन का मौका मिल सकता है। जिनकी कुण्डली में शुक्र की अनुकूल दशा चल रही है उन्हें विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम एवं तालमेल बढ़ेगा। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ एवं विस्तार का अवसर मिलेगा।
छात्रों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, दूरसंचार, विज्ञापन, बैंकिंग, बीमा, अकाउंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।