यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। भाग्य भी तभी साथ देगा जब आप लगन पूर्वक मेहनत करेंगे। पिछले वर्ष से जो समस्याएं चली आ रही हैं। उन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदपूर्ण रहेगा। विवाह योग्य युवक और युवतियों की शादी हो सकती है। संतान सुख की दृष्टि से भी वर्ष अनुकूल रहेगा। भविष्य की नई योजनाएं बनेंगी।
भूमि एवं भवन खरीदने के प्रयास में कामयाबी मिलेगी। नौकरी में पूर्व में किए श्रम का प्रतिफल मिलेगा, धन और पद का लाभ मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए यह वर्ष लाभप्रद है। समय-समय पर अचानक धन लाभ होगा।
छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी एवं इंजीनियरिं, रेलवे, शिक्षा, हवाई सेवा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।