रामायण: रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब से कर सकेंगे एडवांस बुकिंग
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म।
विस्तार
नए पोस्टर में दिखी रणबीर और यश की झलक
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म के नए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं।
वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं। यश रावण के रोल में हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा भी बॉलीवुड के कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्तूबर यानी दशहरे के दिन से शुरू होगी। फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा की 'रामायण पार्ट 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर से रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के दिन शुरू होगी।'
देखें पोस्ट-