यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। बीते साल की कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी।
आत्मबल और उत्साह बना रहेगा। विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। नेतृत्व की इच्छा प्रबल होगी, कोई जिम्मेदारी वाला काम आपको मिल सकता है। कार्य क्षेत्र एवं समाज में प्रतिष्ठा तथा महत्व बढ़ेगा।
औषधि, धातु एवं जल से संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ मिलेगा। छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, शोध कार्य, चिकित्सा, न्याय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।