कैरियर एवं आर्थिक दृष्टि से वर्ष कुल मिलाकर अच्छा रहेगा लेकिन सामाजिक एवं पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी एवं समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सलाह है कि सामाजिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें अन्यथा कष्ट होगा।
कई महत्वपूर्ण कार्य में अचानक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए उचित रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों को लेकर विवाद हो सकता है।
न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। धैर्य और लगनशीलता से आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षाओं में सफलता श्रमोपरांत ही मिलेगी, इसलिए छात्र अपना ध्यान शिक्षा की ओर केन्द्रित रखें।
केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, इंजीनियरिंग, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में वर्ष के उत्तरार्द्ध में उत्तम लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का लाभ संभव है।