इस साल आपकी कई मनोकामनाएं पूरी होंगी। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में उन्नति एवं व्यापार में लाभ बढ़ेगा। अनुकूल स्थानंतरण भी मिल सकता है। इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन में दिखेगा। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी।
यात्रा का योग है। लंबी दूरी की कई या़त्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा के प्रयास में लगे व्यक्तियों को अपने प्रयास में सफला मिलेगी। पारिवारिक दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। निकट संबंधियों एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजनैतिक परिचय से फायदा होगा।
छात्रों को परीक्षा में अनुकूल सफलता मिलेगी। कैरियर की दृष्टि से विदेश सेवा, इंजीनियरिंग, सेना, सर्जरी, खोज कार्य, विज्ञान, नेवी, विद्युत से संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सलाह है कि क्रोध एवं आलस्य पर नियंत्रण रखें।