फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   happy new year 2021 predictions for india 2021

देश के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021, जानिए रोजगार से लेकर जन आक्रोश तक का ज्योतिषीय विश्लेषण

Thu, 31 Dec 2020 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
happy new year 2021 predictions for india 2021
नया वर्ष 2021 स्वागत के लिए दरवाजे पर खड़ा है। 2020 की यादें बड़ी कड़वी और भयावह रहीं। - फोटो : अमर उजाला

नया वर्ष 2021 स्वागत के लिए दरवाजे पर खड़ा है। 2020 की यादें बड़ी कड़वी और भयावह रहीं। देश कोरोनावायरस जैसी महामारी का सामना अभी भी कर रहा है। कृषक वर्ग अपनी माँग को लेकर सड़कों पर रात बिता रहा है। उद्योग जगत को भी आर्थिक मंदी के कारण नौकरियों में छंटनी करनी पड़ी जिसने बेरोजगार युवकों को पटरी पर ला खड़ा किया। यद्यपि यह सारा खेल ग्रहों का ही होता है किंतु लौकिक दृष्टि से हम इसे सरकार की योजनाओं एवं उनकी सफलता-विफलता से जोड़कर देखते हैं। नए वर्ष का भी यक्ष प्रश्न यही रहने वाला है कि, क्या बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी में कमी आएगी? क्या रोजगार के और अवसर उपलब्ध हो पाएंगे? कहीं व्यापारिक मंदी का असर तो नहीं खींचेगा? आदि, ऐसे तमाम सवाल नाग की तरह फन फैलाए खड़े हैं। ग्रहों की दृष्टि से भारतवर्ष गणतंत्र दिवस की जन्मकुंडली के अनुसार के अनुसार जनता से संबंधित प्रश्नों का ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जवाब मिल सकता है।

विज्ञापन

Happy New Year 2021: नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021
विज्ञापन


वर्तमान समय में 72वें गणतंत्र दिवस की वर्षलग्न की कुंडली मिथुन लग्न की बन रही है और मुन्था भाग्य भाव के कुंभ राशि में गोचर कर रही है। कुंडली के लग्न में ही चंद्रमा विराजमान हैं। छठें भाव में केतु, सातवें भाव में शुक्र तथा सूर्य, बृहस्पति और शनि आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मुन्था और बुध नवें, मंगल ग्यारहवें तथा राहू बारहवें भाव में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा वर्ग के लिए बेहतर साल
वर्ष लग्न के स्वामी बुध और मुंथा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं जो देश की जनता के तो अति शुभ समाचार है ही विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले युवाओं के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं जो युवा विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।  

अप्रैल से सितंबर चमत्कारिक रहेगा
06 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य गुरु भी भाग्य भाव में गोचर करेंगे जो व्यापार के भी स्वामी हैं परिणाम स्वरूप भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा और विदेशी मुद्रागत ढांचा और मजबूत होगा। भारत में विदेशी कंपनियों के आने का दौर तेजी से बढेगा। शुक्र भी सप्तम केंद्र भाव में गोचर कर रहे हैं जो समृद्धि, विलासिता पूर्ण जीवन, सृजन एवं सुख-सौभाग्य के स्वामी हैं। इन्हीं के शुभ प्रभाव के फलस्वरूप भारतवर्ष की जनता अपने श्रम शक्ति के प्रभाव से रोजगार के और अवसर उत्पन्न करने में पूर्णतः सफल रहेग । दूसरों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लायक हो जाएगी। आप ऐसा मान सकते हैं कि वर्ष 2021 में नौकरियों के अवसर अधिक से अधिक मिलने वाले हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

ये ग्रह रोजगार और व्यापार के लिए बहुत शुभ
कुंडली में लाभ भाव में स्वामी मंगल स्वयं अपनी ही राशि मेष में विराजमान हैं इनके प्रभाव के फलस्वरूप देश की जनता का आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होने का संकेत है। मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र एवं केतु 2021 में रोजगार दिलाने वाले ग्रह हैं इसलिए इनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में रोजगार के अत्यधिक अवसर उपलब्ध होंगे जिनमें सेना, पुलिस, फिल्म उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र, बैंकिंग एवं बीमा के सेक्टर, ऑटो, टेलीकॉम, एवियेशन, होटल्स, फार्मा, ई-कॉमर्स एवं भारी उद्योग के सेक्टर्स में रोजगार के सर्वाधिक अवसर उपलब्ध रहेंगे प्रतियोगियों को चाहिएकि इन सेक्टर्स में नौकरी हेतु आवेदन के एक भी अवसर जाने न दें।

जन आक्रोश समाप्त नहीं होगा
कुंडली में जनता के कारक ग्रह शनि और राहू अशुभ भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि वर्षपर्यंत अष्टम भाव और राहू बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए जनमानस और सरकार में कई बार आपसी टकराव दिखने को मिलेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed