फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Surya Grahan 2019 Dates Times and Locations, Two Solar Eclipse will be able to see in India

Surya Grahan 2019: इस बार पांच ग्रहण लगेंगे, भारत में दो ही देख सकेंगे लोग

Sat, 29 Dec 2018 02:06 AM IST
kapil kumar डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन
डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन Published by: kapil kumar Updated Sat, 29 Dec 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2019 Dates Times and Locations, Two Solar Eclipse will be able to see in India

नए साल 2019 में इस बार कुल पांच ग्रहण लगेंगे। इनमें तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। साल का पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो छह जनवरी को पड़ने वाला है। हालांकि, भारत में लोग इन पांच खगोलीय घटनाओं में से केवल दो ही देख सकेंगे। 

विज्ञापन


उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि छह जनवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसके बाद 21 जनवरी को लगने वाले चंद्रग्रहण को भी देश में लोग नहीं देख पाएंगे। इस ग्रहण के दौरान भारत में दिन का समय होगा और धूप खिली रहेगी। इस वजह से भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि जुलाई महीने में दो-तीन तारीख को पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा। इसे भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि उस समय यहां रात होगी। हालांकि, 16-17 जुलाई के बीच रात को लगने वाले आंशिक चंद्रगहण को हम देख सकेंगे। साल का आखिरी ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण के रूप में दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed