फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui vastu tips story of lucky cat

फेंगशुई: क्यों मानी जाती है जापानी बिल्ली इतनी लकी, जानिए पूरी कहानी

Wed, 18 Jul 2018 01:41 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
feng shui vastu tips story of lucky cat

एक तरफ जहां भारत में बिल्ली को अपशुगन माना जाता है तो वहीं फेंगशुई में जापानी बिल्ली को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में लोग अपने घरों और दुकानों पर लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल रखने के अलावा लोग अपने घरों पर लकी कैट रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार  ऐसा माना जाता है कि लकी कैट रखने आने वाला संकट टल जाता है। लकी कैट का एक हाथ खड़ा हुआ रहता है जो कि लगातार हिलता रहता है। इस लकी कैट को मनी कैट भी कहते है जो कि जापान से आई है। इस जापानी बिल्ली के पीछे की कहानी बहुत ही रोचक है।

विज्ञापन


जापानी मान्यता के अनुसार, एक बार की बात है धन के देवता नगर के भ्रमण पर थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। इस बारिश से बचने के लिए उन्होंने एक पेड़ का सहारा लेकर उसके नीचे खड़े हो गए। तभी उनकी नजर कोने में बैठी बिल्ली पर पड़ी जो उन्हें हाथ हिलाकर बुला रही थी। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता वहां उसके पास चले गए। तभी बिजली गिरने से वह पेड़ टूट कर तबाह हो गया जिसके नीचे वह देवता खड़े थे। अंतिम समय पर बिल्ली के बुलाने की वजह ले धन के देवता की जान बच गई। इसके बाद बिल्ली के मालिक को उन्हें अमीर बनने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद बिल्ली की मौत हो गई। इससे बाद उसके मालिक ने बिल्ली को दफना दिया और उसकी याद में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। इसके बाद से संकटों से बचने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर-घर रखी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फेंगशुई के अनुसार लकी कैट कई रंग में मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते है किस रंग की बिल्ली को रखने के क्या फायदे होते हैं।

-आर्थिक तरक्की पाने के लिए घर और दुकान पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए।

- लगातार पैसा प्राप्त करने के लिए नीले रंग की बिल्ली रखना शुभ होता है। इसे भगवान कुबेर की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए।

- अपना सौभाग्य बढ़ाने के लिए हरे रंग की बिल्ली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहेगा।

- घर पर लाल रंग की बिल्ली दक्षिण- पश्चिम दिशा मे रखने से पति-पत्नी को बीच प्यार बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed