{"_id":"5c35cbd7bdec2256b262f31b","slug":"feng-shui-vastu-tips-know-how-to-improve-your-luck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Feng Shui : क्या है फेंगशुई के तीन सिक्कों का राज, जानिए कैसे बदलते हैं किसी की किस्मत","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui : क्या है फेंगशुई के तीन सिक्कों का राज, जानिए कैसे बदलते हैं किसी की किस्मत
Wed, 09 Jan 2019 03:54 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
फेंगशुई टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों भारत में फेंगशुईं के उपायों का प्रचलन बढ़ गया है। फेंगशुई का संबंध चीनी वास्तु शास्त्र से होता है। फेंगशुई जल और वायु पर आधारित है। जिस प्रकार से भारतीय वास्तु शास्त्र में नकारात्मक शक्तियों को रोकने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए रोजमर्रा की जीवन में इसका उपयोग करते हैं उसी प्रकार से चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी है। फेंगशुई के कई टिप्स अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। घर पर सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय।
विज्ञापन
तीन सिक्के
घर के मुख्य दरवाजें पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से घर में सुख और संपदा आती है। तीन सिक्कों का लाल रिबन में बांधकर उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिक्के घर के अंदर की ओर होने चाहिए न कि बाहर की ओर।
विज्ञापन
बांस का पौधा
चीनी मान्यता के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।
विज्ञापन
चीनी मेंढक
चीन में मेंढक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है।
विंड चाइम
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर छोटी-छोटी घंटी लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।
मछलियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मछलियां रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। एक्योरियम को अपने घर के मुख्य कमरे में पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। एक्योरियम में 9 गोल्डफिश रखनी चाहिए जिसमें 8 सुनहरी और 1 काले रंग की मछली होनी चाहिए।