फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui vastu tips for business and career

बिजनेस और करियर में सफलता पाने के लिए बड़े काम है फेंगशुई का यह उपाय

Mon, 11 May 2020 04:29 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
feng shui vastu tips for business and career
फेंग्शुई गैजेट ऊंट
वास्तु फेंगशुई के अनुसार ऊंट बिना थके कठिन परिस्थितियों में काम करने का प्रतीक माना जाता है। मरुस्थल में रेत पर एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए ऊंट सबसे बढ़िया साधन है, साथ ही ये एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है। इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट का शो-पीस लाइफ के कठिन समय को पार लगाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

 

व्यवसाय में लाभ के लिए
व्यवसाय में लाभ एवं उत्पादकता को बढ़ाने में ऊँट को लगाना काफी कारगर उपाय है। आपसे व्यापारिक संबंध रखने वालों के भीतर यह प्रयोग स्थायित्व व दृढ़ता की भावना पैदा करता है। इसके अतिरिक्त जब आप यह इच्छा रखें कि आपसे जुड़े लोग आपके लिए बिना थके काम में लगे रहें तो दुकान या कार्यालय में सही दिशा में ऊँट रखना एक सटीक वास्तु उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करियर में सफलता के लिए-
यदि किसी मनुष्य को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के बावजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडी रूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है। आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है।

विज्ञापन

आर्थिक परेशानियों को दूर करने में-
घर में ऊंट की मूर्ति रखने पर आपके घर की आर्थिक स्थिति सही बनी रहती है। यदि आपके घर में धन संबंधी दिक्कत आती है तो ऊंट के जोड़े को घर में लाकर रखने पर धन का आगमन तेजी से होगा है और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।

कुशल मार्गदर्शक है ऊँट-
कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सही है और क्या गलत,उस स्थिति से निपटने के लिए घर या कार्यालय में अपने लक्ष्य की ओर चलते  हुए ऊँट की तस्वीर या इसकी प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की सहनशीलता को भी बढ़ाता है जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है।
 

उत्तर-पश्चिम दिशा में करें स्थापित-
भवन में सकारात्मक वातावरण और खुशनुमा माहौल के लिए आप एक,दो या एक साथ कई ऊंटों की तस्वीर या ऊँटों के जोड़े की मूर्ति को ड्राइंगरूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें ।इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों का मन स्थिर रहता है एवं परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर रिलैक्स रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed