{"_id":"5f62023b27bd5e3553240456","slug":"feng-shui-tips-for-house-for-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ले आएं फेंगशुई की तीन चीजें, खुशियों से महकता रहेगा आपका परिवार","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
घर में ले आएं फेंगशुई की तीन चीजें, खुशियों से महकता रहेगा आपका परिवार
Thu, 17 Sep 2020 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में ड्रैगन को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप और हम सब चाहते हैं कि हमारा घर-आंगन खुशियों से महकता रहे,परिवार में प्यार और एकता बनी रहे।इस सबके बाबजूद कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता हो जाती है,नतीजन जो आपको चाहिए वह नहीं मिल पाता है और आप कभी रिश्तों को लेकर कभी आर्थिक और मानसिक समस्या से जूझते रहते हैं। वास्तु-फेंगशुई में कुछ ऐसे प्रतीक बताए गए है जिन्हें अपनाकर आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
फेंगशुई तितलियां
उड़ती हुईं रंग-बिरंगी तितलियां हम सबको बहुत अच्छी लगती हैं। तितलियों का संबंध खूबसूरती और खुशहाली से है। जिस तरह तितलियां किसी गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, उसी तरह तितलियां आपके घर को खुशियों का बसेरा बनाने में आपकी मदद करती हैं।खुशहाली की चाहत रखने वाले लोगों को अपने घर में समूह बनाकर उड़ती हुई तितलियों के चित्र लगाने चाहिए। अपने घर में तितलियों का उपयोग अपने जीवनसाथी के साथ अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। यदि आप भी अपना मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या जीवनसाथी के साथ प्यार की कमी महसूस कर रहे हैं तो तितलियों को घर में जगह देने से लाभ होगा। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को हमेशा के लिए अपना बना लेना चाहते हैं, तो तितलियों को अपने शयनकक्ष में स्थान अवश्य दें। दंपती के शयनकक्ष में यह उपाय उनके प्रेम संबंधों में मिठास एवं उत्साह भर देता है। तितलियों को रचनात्मक कार्यों से जुड़े बच्चे या बड़े अपने कक्ष में रखें तो उनकी सृजनशीलता में वृद्धि होती है।इसे बच्चों के अध्ययन कक्ष में रखना बहुत फायदेमंद होगा। इससे पढ़ाई में न सिर्फ उनकी एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि वे क्रिएटिव भी बनते हैं। ध्यान रहे कि जहां तक संभव हो सके तितलियों को सम संख्या में ही रखें, विषम संख्या में इन्हें नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
ड्रैगन
फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में ड्रैगन को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।धन,शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का परिचायक ड्रैगन बाजार में अलग-अलग रंग एवं धातु में मिलता है। हरे रंग का ड्रैगन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी माना जाता है, तो गोल्डन रंग का ड्रैगन समृद्धि का परिचायक है। वहीं अपने पंजे में मोती या क्रिस्टल लिए हुए ड्रैगन समृद्धि, शक्ति व अवसरों को प्रदान करता है। ध्यान रहे इसे कभी भी कम ऊर्जावान स्थलों जैसे बाथरूम, गैराज, या स्टोररूम में नहीं रखना चाहिए अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे घर में किसी खुले स्थान जैसे लॉबी या ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। ध्यान रहे कि ड्रैगन का मुंह घर के भीतर की ओर हो। लेकिन इसे दीवार के एकदम नजदीक न रखें। दरवाजे की और ड्रैगन का मुंह कभी भी नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक क्षति होगी।
विज्ञापन
क्रिस्टल ट्री
आपके घर या कार्यालय में सुख-समृद्धि एवं आर्थिक उन्नति के लिए क्रिस्टल ट्री रखा जाना फेंगशुई में बहुत अच्छा माना गया है। यह कई प्रकार के सेमिप्रीशियस स्टोन,स्फटिक और मोती का बना हुआ होता है।इसे अपनी राशि के अनुसार भी तैयार करवाया जा सकता है।इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,वहां की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसे रखने से आपके रुके हुए या बिगड़े काम पूरे होने की संभावना प्रबल हो जाती है।