यमुनोत्री क्षेत्र से लगे राना गांव में देर रात एक मकान का कुठार (अन्न भंडार) अचानक भरभराकर गिर गया। यह कुठार मोहन सिंह पंवार का था। घटना के समय परिवार के सदस्य पास में बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक कुठार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पास में खाना खा रहे परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आने से बच गए। सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना से परिवार के लोग सहम गए। कुठार गिरने से हुए नुकसान का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है। घटना के कारणों की भी जानकारी नहीं मिल पाई है।