फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार मीटर की ऊंचाई से चिन्यालीसौड़ रनवे पर उतरे 23 पैरा कमांडो, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चल रहे वायुसेना के नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास के तहत मंगलवार को पैरा कमांडो के 23 जवानों ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। वायुसेना के मल्टीपरपज विमान एएन-32 से करीब आठ हजार मीटर की ऊंचाई से जवानों ने पैराशूट के जरिये रनवे पर लैंडिंग की। चीन सीमा के नजदीक स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां 12 नवंबर से वायुसेना का अभ्यास चल रहा है, जो 21 नवंबर तक जारी रहेगा। अभ्यास के तहत सैन्य अभियानों और आपातकालीन परिस्थितियों में परिचालन तैयारियों को परखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें