प्रदेश के 13 जिलों में पीआरडी जवानों का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। जवानों के अनुसार, 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में जवानों ने कार्यालय में बैठकर विरोध जताया। पीआरडी जवानों ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मांगों पर वार्ता के लिए बैठक में भी उन्हें बुलाया गया था। इसके बावजूद मांगों के समाधान को लेकर जवान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे कार्य बहिष्कार के समर्थन में वे भी कार्यालय में बैठकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। जवानों ने मांग की कि उन्हें होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए। साथ ही रोजगार संबंधी समस्याओं का समाधान कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।