फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

काशीपुर। कटोराताल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ। अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह करीब 11:24 बजे नगर पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहन छोटा हाथी संख्या UK07 CD-7220 ने बाइक संख्या UK18 J-3617 को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार आकाश पुत्र स्व. हरिओम, निवासी हाइडिल कॉलोनी मानपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उजाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलडी भट्ट चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कटोराताल चौकी में खड़ा किया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें