काशीपुर। अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड राज्य शिक्षा विभाग एवं टाइटन कंपनी के सहयोग से तीन दिवसीय मोबाइल टीचर लर्निंग लैब (एमटीएलएल) कार्यशाला का समापन हो गया है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन बाजपुर रोड स्थित बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 6 से 10 तक के विज्ञान एवं गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को मॉडल बनाना सिखाया गया है। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने सभी 32 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र सौंपे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक एसके आईशा, के विजय शांति और राम सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप नॉलेज प्रोसेस स्किल्स एवं जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य विज्ञान एवं गणित की शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, रुचिकर एवं विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना है। संवाद अरुण कुमार