किच्छा और सिरौलीकला नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई घटना से गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए। बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल का काफिला भी पहुंचा। वहां चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, तनवीर अहमद, महेश आशु, परवेज शेख, भूपेंद्र कौर बेदी, यशोदा जोशी आदि मौजूद रहे।