काशीपुर। गन्ना मिलों में पेराई शुरु होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने अभी तक इस साल के लिए गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू ने गन्ना आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मूल्य घोषित नहीं होने पर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को बाजपुर रोड स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया। भाकियू नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गन्ना रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल तत्काल घोषित करने की मांग की। किसान नेता टीका सिंह सैनी ने कहा कि डीजल, खाद, कीटनाशक, मजदूरी सब महंगा हो गया है। अगर रेट नहीं बढ़ा तो गन्ना उत्पादन घाटे का सौदा हो जाएगा। बलविंदर सिंह संधू ने पुरानी व्यवस्था के अनुसार खाद वितरण किए जाने की मांग की। क्योंकि किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पाई है। इसके अलावा सितारगंज चीनी मिल से संबंद्ध किए गए बाजपुर के 4 गन्ना सेंटर वापस बाजपुर चीनी मिल से जोड़े जाने की मांग की गई। जगत सिंह, शीतल सिंह, जगतार सिंह संधू, जग्गा सिंह सहोता, अमरिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, ऋषभ चौधरी, जोगा सिंह, गगनदीप सिंह आदि थे।