खटीमा। मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त 10 लाख रुपये धनराशि की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो सूत्री मांगों को लेकर उनका धरना जारी है, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपये और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब उनकी दोनों मांगें पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। वहां पर पुष्विंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, गंगा राणा, कमला बिष्ट, रश्मि राणा, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, सुनीता देवी महेश्वरी, इंद्रवती, मंजू, शीला , ममता देवी,सपना राणा, परमजीत कौर, रीना देवी आदि थीं।