फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा

घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर सेंदुल के पास सड़क किनारे खड़े एक यूटिलिटी (पिकअप) वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि 112 के माध्यम से भरत अहिरवार नाम के व्यक्ति ने करीब 12:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें