फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संवाद किया।

जिला कार्यालय सभागार में छात्राओं ने शिक्षा, करियर और तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याएं व सुझाव रखे। अधिकारियों ने बताया कि बीपीएल परिवारों की छात्राओं को इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा के लिए फीस उपलब्ध कराई जाती है। जिले में अब तक 67 छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रम पूरे कर चुकी हैं, जबकि 43 छात्राएं वर्तमान में अध्ययनरत हैं। डीएम ने छात्राओं के भविष्य के लक्ष्य और करियर योजनाओं की जानकारी लेते हुए कंप्यूटर, इंटरनेट और एआई की जानकारी को जरूरी बताया। छात्राओं के सुझाव पर डीएम ने निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन उत्पीड़न और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें