फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जन संवाद कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम में 33 शिकायतें और मांगें दर्ज हुईं, जिनमें 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन संवाद में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य समस्याएं उठीं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने 37 स्वीकृत पदों में 22 पद रिक्त होने की जानकारी देते हुए 20 अक्तूबर तक डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की। आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन-1905 के मामलों की समीक्षा के साथ अस्पताल और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, आयुक्त ने एक टीबी मरीज को गोद लेकर उसके उपचार और पोषण के लिए सहायता उपलब्ध कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें