फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुनस्यारी में पद्मश्री स्व. हुकुम सिंह पांगती को पुष्प अर्पित कर किया याद

मुनस्यारी। आईटीबीपी के पूर्व उप महानिदेशक पद्म श्री स्व. हुकुम सिंह पांगती का 24 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मल्ला जोहार विकास समिति के नेतृत्व में थाना बैंड स्थिति शहीद पार्क आईटीबीपी के कमांडेंट राम भरत कुशवाहा और अन्य लोगों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। स्व. हुकुम सिंह पांगती ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1973 में उन्होंने 21,430 फीट ऊंचे माउंट बालाकुन, 1974 में माउंट शिवलिंग, 1976 में 23,600 फीट ऊंची स्काई त्रिशूल सहित अन्य चोटियों में सफलतापूर्व आरोहण किया। वर्ष 1992 में उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। उनके नाम कई पदक और सम्मान दर्ज हैं। इस मौके पर आईटीबीपी के उप सेनानी जसवंद सिंह, मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, केदार मर्तोलिया, गोकर्ण मर्तोलिया, भरत सिंह लसपाल, लोक बहादुर जंगपांगी, मनोहर पांगती सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें