फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुनस्यारी के जनप्रतिनिधियों ने की बिजली के बिलों को ठीक करने की मांग

मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। विकासखंड सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश जताया। बकायदा ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में इसके लिए निंदा प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि जब बैठक में अधिकारी ही नहीं पहुंचेंगे तो क्षेत्र की समस्याएं कौन सुनेगा और इनका कैसे समाधान होगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने यूपीसीएल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ चार बल्ब जलाने के बाद भी यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं को 25 से 50 हजार रुपये के बिल थमाए हैं। सभी ने यूपीसीएल से जल्द बिजली के बिलों को ठीक करने की मांग की। विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता महर की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी समस्याएं उठाईं। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक चुफाल ने कहा कि बैठक से कई जिला स्तरीय अधिकारी नदारद हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि किसके समक्ष समस्याएं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वीबीजीरामजी योजना के तहत सिर्फ सीसी मार्ग और नाली निर्माण का कार्य हो रहा है। अन्य विकास कार्य योजना के तहत नहीं किए जा रहे हैं जो गंभीर है। राप्ती के प्रधान धर्मेंद्र कुमैया ने कहा कि पूरे विकास खंड में यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं को 25 से 50 हजार रुपये के बिल थमाए हैं जो गंभीर लापरवाही है। कई बार संशोधन की मांग के बाद भी यूपीसीएल गलत बिलों को ठीक नहीं कर रहा है इससे उपभोक्ता परेशान हैं। ढिमढिमडिया के बीडीसी सदस्य नंदन टोलिया ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी में कृषि उपकरण बांट रहा है लेकिन उन्हें बिल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में विभाग की यह योजना सवालों में है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। ब्लॉक प्रमुख कविता महर ने सभी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने को कहा। उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में न होने पर निंदा प्रस्ताव सदन में रखा। पीडी आशीष पुनेठा ने जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और इनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें