फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूस्खलन से बंद सड़क पर छह घंटे फंसी रही झारखंड से इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस

अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 11:50 PM IST

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मानसूनी बारिश लोगों की दिक्कत बढ़ा रही है। बारिश से हुए भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली दोनों सड़कें घंटों बंद रहीं। इससे व्यास, दारमा और चौदास घाटी का संपर्क धारचूला तहसील मुख्यालय से कटा रहा। वहीं सातसिलिंग-थल स्टेट हाईवे बंद होने से झारखंड से सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर के पार्थिव शरीर को लेकर आ रही एंबुलेंस छह घंटे फंसी रही। वहीं आदि कैलाश और व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी सड़क पर बमुश्किल 60 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। मुनस्यारी को जोड़ने वाला सातसिलिंग-थल स्टेट हाईवे बीते बुधवार देर रात करीब दो बजे रिण-बिछुल स्कूल से आगे पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। ऐसे में झारखंड में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर श्याम सिंह सिरोला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। मजबूरन दिवंगत सिरोला के पिथौरागढ़ में मौजूद रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सड़क बंद होने से बृहस्पतिवार सुबह दूध के साथ ही यात्री और अन्य वाहनों के पहिए भी थमे रहे। ऐसे में यात्रियों को वाहनों में बैठकर इंतजार करना पड़ा।ए।। दिवंगत सैनिक के रिश्तेदार किशन सिंह खड़ायत ने जब आपदा कंट्रोल रूप में शिकायत दर्ज कराई तो तब जिम्मेदार दौड़े। सुबह करीब आठ बजे जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर सड़क खोली जा सकी। तब जाकर सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। देवलथल के जिन्गाल निवासी श्याम सिंह सिरोला का झारखंड में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। ---------- 60 घंटे बाद खुली तवाघाट-गुंजी सड़क आदि कैलाश और व्यास घाटी को जोड़ने वाला तवाघाट-गुंजी हाईवे बीते मंगलवार की सुबह मलघाट में भारी भूस्खलन से बंद हो गया था। बीआरओ की टीम बीते बुधवार की शाम चार बजे मलबा हटा सकी। कुछ देर आवाजाही शुरू हुई, लेकिन डेढ़ घंटे बाद ही फिर से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर तक आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहने के साथ ही व्यास घाटी का संपर्क कटा रहा। 60 घंटे बाद बमुश्किल इस सड़क पर यातायात बहाल हो सका। वहीं चीन सीमा पर दारमा तथा चौदास घाटी को जोड़ने वाली सड़क भी कुलागाड़ और ऐलागाड़ में भूस्खलन से तड़के पांच बजे बंद हो गई। बीआरओ की टीम छह घंटे बाद दोपहर 11 बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें