फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति में रंगा शहर, निकाली गई शोभायात्रा

Alka Tyagi Updated Fri, 04 Sep 2026 09:29 PM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को श्रीनगर कान्हा की भक्ति में रंगा नजर आया। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान मंदिर, गणेश मंदिर और कल्याणेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बने रहे। वहीं, भागीरथी कला संगम की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण और ग्वालों के रूप में सजे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें