बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं श्रीनगर विधानसभा प्रभारी विजय कप्रवाण ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यटन सर्किट के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों को उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि श्रीनगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और 24 घंटे जलापूर्ति योजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।