शहर के अलकेश्वर घाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह सीवर चैंबर चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। सड़क पर फैला सीवर का पानी सीधे अलकनंदा नदी में जा मिला। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों को गंदे पानी से बचते हुए आवाजाही करनी पड़ी। सीवर का पानी नदी में मिलने से प्रदूषण को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।