श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर देहलचौरी क्षेत्र के कांडा गांव स्थित प्राचीन मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली के बाद प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला मजीन कांडा मेला मंगलवार से शुरू हो गया। मेला धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं का अनूठा प्रतीक है। कभी पशु बलि के लिए प्रसिद्ध रहे इस मेले में वर्ष 2003 में बलि प्रथा समाप्त कर दी गई। इसके बाद मेले ने आस्था, पशु प्रेम और सामाजिक सद्भाव के पर्व के रूप में नई पहचान बनाई। अब श्रद्धालु मनौतियां पूर्ण होने पर महादेव को निशान (ध्वजा) अर्पित करते हैं। मंगलवार को छोटा कांडा और मंगलवार को बड़ा कांडा मेल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना को पहुंचे हैं।