श्रीनगर में जीएमओयू से जुड़े वाहन स्वामियों, चालकों और कर्मचारियों ने टीजीएमओयू व यातायात की बसों को रोककर विरोध जताया। ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से प्रतिदिन 60 से अधिक बस सेवाओं का रुद्रप्रयाग की ओर संचालन होता है। विरोध के चलते दोनों बड़ी परिवहन कंपनियों के बीच बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे। जीएमओयू स्टेशन प्रभारी पौड़ी अरुण रावत ने आरोप लगाया कि ऋषिकेश में उनकी बसों को खाली करवाया जा रहा है। वहीं, टीजीएमओयू का आरोप है कि संयुक्त रोटेशन समिति के तय मानकों के विपरीत देहरादून से जीएमओयू बसों का संचालन किया जा रहा है।