बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के प्रचार-प्रसार और मेले के कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम में क्यूआर कोड लॉन्च किया गया। मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने क्यूआर कोड लॉन्च किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट और नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम के तत्वावधान में 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। क्यूआर कोड के माध्यम से लोग मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।