फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 78 एनसीसी बटालियन के शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण

78 एनसीसी बटालियन की ओर से रानीबाग में 13 नवंबर से 22 नवंबर तक एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। शिविर में करीब 500 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। गुरुवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डीएस कादयान ने रानीबाग प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर को कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, कैडेट्स के अनुशासन, शारीरिक दक्षता, प्रशिक्षण स्तर तथा शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। ब्रिगेडियर कादयान ने कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण और शिविर के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में अनुशासन, समयबद्धता, कठिन परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव उनके भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कैडेट्स को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी ने ग्रुप कमांडर को कैंप का भ्रमण कराया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर झाबर सिंह, लेफ्टिनेंट पंकज सिंह, लेफ्टिनेंट आनंद कुमार, लेफ्टिनेंट रमा भट्ट, लेफ्टिनेंट कमल कांडपाल, लेफ्टिनेंट अर्शदीप सिंह, सीनियर जीसीआई सुमन बोरा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा टम्टा, हवलदार मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें