फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नैनीताल में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, निकली शोभायात्राएं

नैनीताल में रामलीलाओं में मंगलवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दिया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व तल्लीताल रामलीला समिति एवं मल्लीताल राम सेवक सभा की ओर से बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। तल्लीताल में करीब चार बजे यहां नव ज्योति क्लब स्थित रामलीला मंच से राम शोभायात्रा की शुरुआत हुई। पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को राम जी की सेना चली... समेत विभिन्न गीतों के साथ निकाली गई शोभायात्रा थाना, धर्मशाला होते हुए मुख्य रामलीला स्टेज पहुंची। डांठ में राम-रावण युद्ध के साथ लीला का समापन हुआ। यहां आतिशबाजी भी की गई। सफलता में मारूति साह, राजेश त्रिपाठी, धीरेंद्र उपाध्याय, हेमंत रुवाली, आयुष भंडारी, राजेंद्र मनराल आदि जुटे रहे। मल्लीताल राम सेवक सभा की ओर से 5.30 बजे बैंड बाजे व महिलाओं के मांगलिक गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो बाजार से होते हुए डीएसए मैदान पहुंची। जहां बने भव्य मंच में राम पूजन फिर राम रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद भव्य आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दिया गया। इसमें मौके पर सरिता आर्या, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, विमल साह आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें