फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार में बृहस्पतिवार देर शाम ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम की शुरुआत की। हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, नमामि गंगे घाट समेत विभिन्न घाटों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में आमजन, जनप्रतिनिधियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र, प्रधानमंत्री की दीर्घायु और जनकल्याण की कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें