फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कुुंभ मेले की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू

विशाल कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM IST

कुुंभ मेले की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रेजेंटेशन बताया कि वर्तमान में करीब 709 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य चल रहे हैं। 15 सितंबर के बाद कुंभ कार्यों में और तेजी आएगी तथा 15 अक्टूबर तक अधिकांश निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है, गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। कुंभ मेलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और पेयजल निगम के कार्य चल रहे हैं। अमरापुर, साक्षी सतनाम घाट और सिंहद्वार के पास घाट निर्माण के कार्य चल रहे हैं। नहर बंदी के बाद घाटों से जुड़े बेस के काम पूरे किए जाएंगे, जबकि गंगा बंदी के बाद सभी घाटों पर रैंप बनाने का कार्य कराया जाएगा। तय समय पर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें