फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: 20 हजार मानदेय समेत मांगों पर भड़के प्रधान, ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी

चंपावत में 20 हजार रुपये मानदेय सहित दस सूत्री मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। चंपावत ब्लॉक परिसर में तालाबंदी करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जल्द समाधान न होने पर प्रधानों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में प्रधानों ने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले 20 हजार रुपये मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कहा कि वह लंबे समय से 20 हजार रुपये वेतन, वीबीजी राम जी योजना को ऑफलाइन करने, राज्य व केंद्र वित्त को जनसंख्या के आधार पर देने, विकास कार्यों के प्रस्तावों को खुली बैठक में पास कराने, 29 विभागों को ग्राम पंचायत को हस्तांतरण करने, सांसद और विधायक की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि देने सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें