फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत ने पेनल्टी शूट 2-0 से अल्मोड़ा को हराकर फाइनल में लहराया परचम

स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिनी राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत ने 14 वर्ष आयु वर्ग में पेनल्टी शूट 2-0 से अल्मोड़ा को हराकर फाइनल में परचम लहराया। रविवार को स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस बीच अंडर 14 में फाइलन मैच चंपावत और अल्मोड़ा के बीच हुआ। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष रहा। खेल समन्वयक रचित वल्दिया ने बताया कि चंपावत ने जीत दर्ज की, दूसरे नंबर पर अल्मोड़ा और तीसरे स्थान पर नैनीताल की टीम रही। इस बीच अंडर 17 लीग मैच में नैनीताल ने चंपावत को 3-0 और अंडर 19 में चंपावत ने नैनीताल को 7-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें