कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के सुभाषनगर के पौराणिक उमा देवी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन हवन के साथ हुआ। इस दौरान सिमली विद्यापीठ के छात्रों ने स्वस्तिवचन पाठ का आयोजन किया। मंदिर में बारिश के बावजूद सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ। दोपहर तक भारी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान वार्ड सभासद मनोज पुंडीर से आयोजन को सराहनीय बताया और मंदिर एवं परिसर के विकास के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम में देवी, देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुजारी राजेंद्र प्रसाद, गणेश खंडूड़ी, दर्शन, वार्ड सभासद रीना रावत एवं उत्तम सिंह सहित आयोजक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।