फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत प्रतियोगिताओं में कर्णप्रयाग के छात्रों का जलवा, तीन स्पर्धाओं में पाया पहला स्थान

कर्णप्रयाग के छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। गौचर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पीएमश्री जीआईसी कर्णप्रयाग के छात्रों ने समूह गान, समूह नृत्य और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान में पीएमश्री जीआईसी गौचर दूसरे और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में जीआईसी लंगासू दूसरे और जीआईसी गौचर तीसरे स्थान पर रहा। वाद-विवाद में अउराइंका नैनीसैंण दूसरे और बदरीश कीर्ति संस्कृत विद्यापीठ तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें