त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से नगर की विभिन्न मिठाईयों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पांच दुकानों से मिठाईयों के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगाशाला में जांच के लिए भेजा गया। वहीं एक दुकान में एक्सपायरी सामान पाया गया। जिसे मौके पर नष्ट किया गया। विभाग की ओर से मुख्य बाजार सहित नगर की 20 से अधिक दुकानों में चेकिंग की।