फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर मेले में पत्रकारों ने उठाए जनहित के विभिन्न मुद्दे

गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 के अंतर्गत बुधवार को एक प्रेस सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पत्रकारों ने जनहित से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों पर सवाल पूछे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत और उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल ने की। विभागीय अधिकारियों ने पत्रकारों के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक जवाब दिया। आंकड़ों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से लिखित में उपलब्ध कराए जाएंगे। उपजिलाधिकारी नौडियाल ने मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। शेखर रावत ने विकास के लिए पत्रकारों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद को महत्वपूर्ण बताया। पत्रकारों ने आगामी सम्मेलनों को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की और राज कुमार तिवाड़ी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें