फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर मेले से घर-घर पहुंचेगी लोक-संस्कृति की धरोहर

ऐतिहासिक गौचर मेले को और भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति प्रयासरत है। इस बार समिति मेले में पांडवाज की प्रस्तुति जैसे नए सांस्कृतिक आयाम जोड़ने जा रही है। मेले के दौरान प्रतिभागियों को दिए जाने वाले स्मृति चिह्नों (प्रतीक चिह्नों) से विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात और यूनेस्को की धरोहर रम्माण जैसी महान लोक-परंपराओं की झलक हर घर तक पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार इसका उद्देश्य मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये भावी पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़े रखना है। वर्ष 1843 में स्थापित इस मेले ने आज कई नए आयाम स्थापित किए हैं। तब स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए इस मेले को तैयार किया गया था लेकिन अब यह एक सांस्कृतिक धरोहर बन गया है। इस बार यहां मेले में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनने वाली रेल लाइन का मॉडल लोगों को स्टॉल में दिखेगा। वहीं पांडवाज का मधुर संगीत लोगों को झुमाएगा। यही नहीं मेला मैदान में नए सेल्फी प्वाइंट को डिजायन किया गया है। सबसे खास बात यह है कि मेले में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, गोष्ठियां, सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम होते हैं। इनमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों एवं अतिथियों को इस बार विश्व प्रसिद्ध रम्माण एवं श्रीनंदा देवी राजजात के प्रतीक चिह्न तैयार किए गए हैं। ऐसे में पहाड़ की परंपरा एवं संस्कृति को हर घर तक पहुंचाने की तैयारी मेला समिति ने की है। मेलाधिकारी एवं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें