फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में हाईटेक अस्पताल तैयार, ओपीडी हुई शुरू

मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में बन रहे हाईटेक अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार से अस्पताल में ओपीडी शुरू की गई। इस भवन के बनने से बदरीनाथ में ही मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। बदरीनाथ धाम में अब गंभीर मरीजों को भी वहीं पर बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। धाम में मास्टर प्लान के तहत नया अस्पताल भवन बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। आधुनिक मशीनों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के संचालन से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें