फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Alka Tyagi Updated Wed, 26 Aug 2026 04:17 PM IST

पोखरी। विनायकधार मिनी स्टेडियम पोखरी में आज बुधवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं कालेजों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक खेल समन्वयक अनूप सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका खो-खो में राइंका थालाबैड़ प्रथम, राइंका पोगठा द्वितीय और राइंका थालाबैड़ की टीम तृतीय रही। अंडर-14 बालिका कबड्डी में टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी प्रथम, राइंका उडामांडा द्वितीय और हाईस्कूल मसोली तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका खो-खो में राइंका थालाबैड़ प्रथम, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी द्वितीय और एवीएम इंटर कॉलेज गुनियाला पोखरी तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी प्रथम, हाईस्कूल मसोली द्वितीय और राइंका पोगठा तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका बबीता भण्डारी, विक्रम कठैत, मनोज जोशी, विजय सिंह, गौरव पुरोहित, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह बुटोला, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, सतीश नेगी, विजय पुरोहित, सुभाष सती, निभाई रहें हैं । फोटो सलंग्न

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें