फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: लोहाजंग में पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ

देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेला का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मेला समिति व क्षेत्र के लोगों ने पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामचंद्र उनियाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेजर देव सिंह दानू को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत नंदा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित साइक्लिग रैली में सचिन प्रथम, संदीप दूसरे व लक्की तीसरे स्थान पर रहे। मेला कमेटी ने सभी प्रतिभागियों को नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मेला का शुभारम्भ पूर्व विधायक और कांग्रेस के नेता डा जीत राम व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख डी डी कुनियाल,अंतराष्ट्रीय धावक कलम सिंह बिष्ट ने किया। क्षेत्र की महिला मंगल दल, शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक समारोह के मुख्यतिधि पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम ने कहा कि इस प्रकार के मेले से हमारी संस्कृति की प्रचार - प्रसार होता है, क्षेत्र के विकास में मेलों की बडी भूमिका होती हैं, उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन रूप से धनी है यहां मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड वेदनी बुग्याल, ब्रह्मताल, आली बुग्याल है वहीं यह श्री नंदा बड़ीजात यात्रा व राजजात का मुख्य मार्ग है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें