वाराणसी के चांदपुर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित कर परिक्रमा की। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल रहा।