फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में वरुणा खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न; बढ़ रही गंगा

काशी में गंगा और वरुणा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार रात नौ बजे तक गंगा का जलस्तर 70.15 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 11 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, वरुणा नदी खतरे के निशान 70.21 मीटर से बढ़कर 70.95 मीटर पर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर 12 घंटे में करीब 20 से 30 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से सामनेघाट, पुलकोहना, सलारपुर समेत 10 से अधिक तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इन क्षेत्रों के 361 परिवार के 1574 लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन किया। कई परिवार पिछले दो सप्ताह से बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें